Pradesh Samwad
खेल

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल अंडर 18 टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया

भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री रजत मोहन वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इंदौर में आयोजित पुरस्कार समारोह में भोपाल संभाग की अंडर 18 टीम को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ शफकत मोहम्मद खान ट्रॉफी जीतने पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंह , मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभिलाष खांडेकर , मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री संजीव राव द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया । भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री रजत मोहन वर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया । भोपाल संभाग अंडर 18 टीम को पुरस्कार के रुप मैं ₹1,90,000 की राशि प्राप्त हुई।
भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह , उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर ,श्री जुनेद किदवई,सह सचिव श्री अनवर उस्मानी, समेत समस्त सदस्य भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने अंडर 18 टीम को बधाई दी।

Related posts

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल, रीवा और शहडोल ने अपने अपने मैच जीते, भोपाल विरुद्ध ग्वालियर और इंदौर विरुद्ध नर्मदापुरम के मध्य सेमीफइनल

Pradesh Samwad Team

राहुल यादव के घातक गेंदबाजी से सुपर स्टार क्लब की बी एन शर्मा क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

डेफलंपिक के चैंपियन खिलाड़ियों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, कही ये बातें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment