33.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

कुवैत ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को निर्वासित करने का फैसला किया

कुवैत ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को निर्वासित करने का फैसला किया है। स्थानीय प्रशासन ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आयोजन करने वाले फहील क्षेत्र से प्रवासियों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। इन प्रदर्शनकारी प्रवासियों को कुवैत के कानून का उल्लंघन करने के कारण निर्वासित किया जाएगा। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं।
कुवैत में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं : कुवैत के कानूनों के अनुसार, कुवैत में प्रवासियों को धरना या प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद फहील क्षेत्र में रहने वाले कुछ प्रवासियों ने इस कानून को तोड़कर प्रदर्शन किया। इसी पर सरकार की तरफ से संबंधित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेने का आदेश दिया गया है। सरकार का तर्क है कि अगर इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो उनके देश में रहने वाले दूसरे देशों के नागरिक कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे।
प्रदर्शनकारी प्रवासियों के दोबारा कुवैत आने पर भी प्रतिबंध : अल राय की रिपोर्ट के अनुसार, जासूस उन्हें गिरफ्तार करने और निर्वासन केंद्र को सौंपने के काम में लग गए हैं। यहीं से इन प्रवासियों को उनके देशों में निर्वासित किया जाएगा। ऐसे लोगों को कुवैत में फिर से प्रवेश करने पर प्रतिबंध भी लगाया जा रहा है। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि कुवैत में सभी प्रवासियों को कुवैती कानूनों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रदर्शनों में भाग नहीं लेना चाहिए।
शुक्रवार को भारत में भी कई जगहों पर हुए थे प्रदर्शन : पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भारत में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद प्रयागराज, सहारनपुर सहित कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। कई जगहों पर कानून व्यवस्था भंग होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। इस मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Related posts

ट्रंप के ‘भक्त’ को कोर्ट ने सुनाई 41 महीने की सजा

Pradesh Samwad Team

इमरान ने पार्टी सांसदों से कहा- अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग से रहें दूर

Pradesh Samwad Team

जेलेंस्की ने की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक से मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment