Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

कंपकंपाती ठंड के साथ आएगा नया साल, 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में नये साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी अलर्ट में घना कोहरा छाए रहने और ओस पड़ने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर पहले ही शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह में प्रदेश के चार जिलों – रायसेन, धार, ग्वालियर और गुना में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह (MP Today Weather Big Update News) से शुरू होने वाले अगले दो दिनों में ग्वालियर, रायसेन, सिवनी और सागर सहित आठ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में भोपाल, जबलपुर, रायसेन, दतिया और मंडला सहित 23 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का एक और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में (बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक) प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रायसेन, धार, ग्वालियर और गुना में दर्ज किया गया।
एमपी (MP Weather Alert News) में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में गिरावट है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान समान्य से आठ-दस डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इसकी वजह से कंपकंपी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह भी भोपाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया।
गौरतलब है कि बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से छह डिग्री कम है। जबकि रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से अधिक है। शहर में 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

Related posts

Stratégies mobiles qui font jackpot : comment les joueurs de poker transforment leurs parties en gains colossaux

Trinkgeld Und Prozessieren Meter CH Play Now FridayRoll Online Casino

NetEnt vs les autres fournisseurs : quel casino en ligne offre les meilleures promotions ?

Leave a Comment