Pradesh Samwad
मनोरंजन

कंगना रनौत बोलीं- अभी साल खत्म नहीं हुआ है

बॉलिवुड ऐक्टर कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। करोड़ों की लागत की इस फिल्म से कंगना रनौत को काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया। कंगना की ‘धाकड़’ (Dhaakad) फ्लॉप होने के बाद उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है। अब कंगना ने सोशल मीडिया पर खुद का बचाव किया है और यह जताने की कोशिश की है ‘धाकड़’ की असफलता के कई और कारण थे।
कंगना बोलीं- अभी साल खत्म नहीं हुआ है : कंगना ने अपनी स्टोरी में एक आर्टिकल शेयर किया जिसका शीर्षक था ‘भारत की बॉक्स ऑफिस की क्वीन’। उन्होंने लिखा, ‘2019 में मैंने मणिकर्णिका दी 160 करोड़ का सुपरहिट, 2020 कोविड का साल था। 2021 में मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘थलाइवी’ दी जो ओटीटी पर रिलीज हुई और काफी सफल रही।’ कंगना ने आगे लिखा, ‘मैंने बहुत सारी निगेटिविटी झेली लेकिन 2022 ब्लॉकबस्टर ‘लॉक अप’ की होस्टिंग का था। और अभी साल खत्म नहीं हुआ है, इससे बहुत सारी उम्मीदें हैं।’
‘धाकड़’ के शो हुए थे कैंसल : बता दें कि कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की बुरी हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने ओपनिंग डे पर फिल्म के केवल 1 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। इसके बाद फिल्म की हालत ऐसी खराब हुई कि ज्यादातर सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी के चलते शो कैंसल करने पड़े।
इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना : कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘तेजस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना ने भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाया है। इसके अलावा कंगना ने अपनी अगली फिल्म ‘इमर्जेंसी’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना ने अपनी फिल्मों ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ और ‘सीता- द इनकार्नेशन’ की भी घोषणा कर दी है। साथ ही वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को प्रड्यूस भी कर रही हैं।

Related posts

ड्रयू बैरीमोर अपने अतीत के बारे में बेटियों से झूठ नहीं बोलेंगी

Pradesh Samwad Team

भाग्यश्री ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

Pradesh Samwad Team

सनी देओल के साथ हिमाचल में क्वालिटी टाइम बिता रहे धर्मेंद्र, बोले- मेरा शर्मीला बेटा बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment