Pradesh Samwad
खेल

ओपीएस फाइटर्स ने जीता खिताबी मुकाबला चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता


ओपीएस फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां खेली गई चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता और स्टेट ड्रॉप रोबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में ओपीएस फाइटर्स ने एसएफसी जिम को पराजित किया।
सिंगल मुकाबले में ओपीएस फाइटर्स के शशांक जैन ने एसएफसी के गौतम को 15-6, 15-12 से हराया। डबल्स में एसएफसी के दिनेश और राजू यादव की जोड़ी ने ओपीएस के सत्यम मिश्रा और दीपिका को 15-12, 11-15, 15-11 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। ट्रिपल में ओपीएस फाइटर्स के अक्षत जैन, अमन बत्रा एवं रश्मि ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आदित्य गुर्जर, अभिषेक गुर्जर और मयूरी को 15-11, 15-13 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में गत विजेता बुधनी स्टार्स ने सांवरिया क्लब को 2-1 से पराजित किया।
ट्राइडेंट कंपनी के जीएम नितिन मल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, सतेंद्र सिंह सिवाच, निलीमा सरकार, सोनू राय, अर्जुन मालवीय, विनीत तिवारी, डॉ.अनुपम शर्मा, दीपेश शर्मा, विजय कुमार, अमित कुमार एवं विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। टीमों के कोच और मैनेजर्स को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव ड्रॉप रोबॉल पंकज जैन द्वारा किया गया।

Related posts

भोपाल- केडेट अंडर -15 जि़ला स्तरीय बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

सुशील की घातक गेंदबाजी की बदौलत ग्यांती क्रिकेट अकादमी की दूसरे ए.एस. ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment