36.5 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज चम्बल के यशवर्धन सिंह का नाबाद तिहरा शतक

ए डब्ल्यू कनमडीकर प्रतियोगिता का तीन दिवसीय पहला सेमीफाइनल चम्बल और इंदौर के मध्य आज शुरू हुआ जिसमें चम्बल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और जयवर्धन सिंह के शानदार नाबाद तिहरे शतक की बदौलत 1 विकेट खोकर 518 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज के दिन का खेल खत्म होने पर यशवर्धन सिंह 367 रन, पारस 25 क्रीज़ पर नाबाद थे जबकि एकमात्र विकेट गिरा, आदर्श दुबे 119 रन बनाकर आउट हुए । आज का दूसरा सेमीफाइनल भोपाल और सागर डिवीज़न के मध्य शुरू हुआ जिसमें सागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन सागर का यह फैसला गलत साबित हुआ और सागर की पूरी टीम 98 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। सागर की तरफ से तन्मय मेहरा ने 25 रन बनाए । भोपाल की तरफ से अँजेश पॉल ने 3 और अरनव और कनिष्क ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल की टीम की भी शुरुआत अच्छी नही रही । आज के दिन का खेल।खत्म होने तक भोपाल की टीम ने 4 विकेट खोकर 60 रन बना लिए थे। रिदय माहेश्वरी ने 22 रन बनाए जबकि सागर के आशुतोष को 2 विकेट मिले।

Related posts

महिला वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय तथा पुरूष वर्ग में आरऐसबी इन्दोर ने जीता अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन और प्रज्ञा का चयन एशियन चैंपियनशिप में
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान.यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का, देखें कैसा रहा 20वें ओवर का रोमांच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment