Pradesh Samwad
खेल

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य सहित जीते तीन पदक

थाईलैण्ड के पट्टाया में 24 से 27 मार्च तक खेली जा रही एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के कैनो स्प्रींट खिलाड़ियांे ने एक रजत और दो कांस्य सहित 3 पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। चैम्पियनशिप के अंतर्गत के-2 जूनियर मेन्स की 1000 मीटर रैस में अक्षित बारोई और नितिन वर्मा की जोड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता की सी-1 जूनियर मेन स्पर्धा 1000 मीटर रैस में नीरज वर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि सी-2 जूनियर मेन्स 1000 मीटर रैस में नीरज वर्मा और देवेन्द्र सेन की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

Related posts

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

के.एम.आर. स्पोर्ट्स (स्विमिंग) क्लब के तैराको ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में जीते 76 पदक

Pradesh Samwad Team

भोपाल में 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 का हुआ आगाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment