Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एलएनसीटी विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल महिला टीम मुरथल रवाना

एलएनसीटी विश्वविद्यालय की सॉफ्टबॉल महिला टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल महिला चैंपियनशिप के लिए बुधवार को मुरथल रवाना हुई। प्रतियोगिता दीनबंधु विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत, हरियाणा में आयोजित की जा रही है। टीम की कमान स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन की रुक्मिणी भिलाला को सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में लता मालवीय, प्रियंका जाटव, प्रिया विश्वकर्मा, अर्चिता दुबे, जोया खान, मानसी रघुवंशी, याचिका धुर्वे (बीपीईएस) रंजू कुमारी, वर्षा बघेल, पूजा सिंह, खुशी बघेल (नर्सिंग कॉलेज), इशिका बडोडे, प्रीति परमार (बीएससी एग्रीकल्चर), माही पटवा (बीसीए), रिया (एआईएमएल बी टेक) शामिल हैं। टीम की मैनेजर रुचिता यादव और कोच वीरेश पाटकर को नियुक्त किया गया है।
टीम को जय नारायण चौकसे कुलाधिपति एलएनसीटीयू, डॉ अनुपम चौकसे को-चांसलर, एनके थापक वाईस चांसलर, डॉ.अजीत सोनी रजिस्ट्रार, क्रीड़ा अधिकारी पंकज जैन, अखिलेश पटेल एवं सचिन पुरविया ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

Sécurité des paiements : comment les casinos en ligne modernes protègent vos bonus grâce à la prévention des rétro‑paiements

Black Friday : comment profiter des tours gratuits du programme VIP des casinos en ligne

Comment les programmes de fidélité transforment les trajets en or : le succès des jeux de table mobiles pendant les fêtes

Leave a Comment