31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर सलमान खान को रोकने वाले ASI पर गिर सकती है गाज, ऐक्शन की तैयारी में CISF


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) एयरपोर्ट पर पहुंचे और अपनी सिक्यॉरिटी के साथ एयरपोर्ट के भीतर जाने लगे। इसी दौरान सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती (CISF ASI Somnath Mohanty) ने सलमान खान को बिना सुरक्षा जांच के अंदर जाने से रोक दिया।
बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती (CISF ASI Somnath Mohanty) रातों-रात सोशल मीडिया पर ‘हीरो’ बन गए थे। लेकिन अब वह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोककर अपनी ड्यूटी तो निभाई लेकिन बाद में उन पर खुद प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को रोकने पर सीआईएसएफ ने सोमनाथ मोहंती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मीडिया से बातचीत करने को लेकर उनका मोबाइल जब्त किया गया है क्योंकि ये प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया है कि मोबाइल फोन इसलिए जब्त किया है ताकि वह इस घटना के बारे में आगे मीडिया से बातचीत न कर पाएं।
बताते चलें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रूस रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब सलमान खान एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनको पपराजी और वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। इसके बाद वह अपनी सिक्यॉरिटी के साथ एयरपोर्ट के भीतर जाने लगे। इसी दौरान सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को बिना सुरक्षा जांच के अंदर जाने से रोक दिया और ऐक्टर वहां पर रुक कर खड़े रहे।

Related posts

फिल्म ‘तारा’ ने जापान में टोक्यो फिल्म अवार्ड्स में पुरस्कार जीता

Pradesh Samwad Team

एम्बर हर्ड 50 मिलियन डॉलर मानहानि मामले में फिर से दे सकती हैं गवाही

Pradesh Samwad Team

अमिताभ बच्चन के घर हुई पानी की किल्लत,ब्लॉग में काम को लेकर जताई चिंता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment