Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एमपी में 20 अगस्त को होगी मुहर्रम की छुट्टी, मुस्लिम समुदाय के अनुरोध पर आदेश जारी

सरकारी कैलेंडर के अनुसार एमपी में मुहर्रम की छुट्टी 19 अगस्त (Muharram Holiday Update News) को थी। मुस्लिम समुदाय के अनुरोध पर मुहर्रम की छुट्टी बदल दी गई है। इसे लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। एमपी में अब 20 अगस्त को मुहर्रम की सरकारी छुट्टी होगी। पुराने अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग के उप सचिव डीके नागेंद्र ने अपने आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन की तरफ से इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 26 दिसंबर 2020 में आंशिक संशोधन करते हुए शुक्रवार दिनांक 20 अगस्त 2021 को मुहर्रम के उपलक्ष्य में संपूर्ण एमपी में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक और सामान्य अवकाश का दिन घोषित करता है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में मुहर्रम पर 19 अगस्त 2021 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करता है।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छुट्टी में बदलाव करने का अनुरोध किया था। सीएम के निर्देश के बाद मुहर्रम की छुट्टी बदल दिया गया है। गौरतलब है कि यह दूसरा साल जब कोरोना के साए में मुहर्रम मनाया जाएगा। कोविड वजह से मुहर्रम मनाने के लिए कई गाइडलाइन जारी की गई है।

Related posts

Les Charms d’Été : Quand les Superstitions Boostent les Jackpots dans le iGaming

Jackpots progressifs : mythes, réalités et tours gratuits – les succès du Nouvel An sur les meilleures plateformes de jeu

Leave a Comment