29 C
Madhya Pradesh
September 8, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एमपी में 14 जिलों के कलेक्टर बदले, पूरी सूची यहां देखें

शिवराज सरकार (Shivraj Government News) ने शनिवार की रात देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसके साथ ही 14 जिलों के कलेक्टर (MP Collector Transfer News) बदले गए हैं। इन तबादलों को प्रदेश में होने वाले अगामाी उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। तबादलों की सूची जारी कर रही है। रायसेन, अलीराजपुर, सागर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में यह चर्चा थी कि एमपी सरकार बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करने वाली है। पहले नीचले स्तर पर तबादले हुए थे। अब मंत्रालय के बड़े अधिकारियों और आईएएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कलेक्टरों के तबादले से प्रदेश में विभाग प्रमुखों के तबादले हुए थे। अब 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। होशंगाबाद जिले के वर्तमान कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया को अपर सचिव एमपी शासन, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग में की गई है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह को अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा बनाया गया है। अलीराजपुर कलेक्टर सुरक्षि गुप्ता को सह आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा, एमपी बनाया गया है। वहीं, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को संचालक, पंचायती राज बनाया गया है।
इन जिलों में बदले कलेक्टर : वहीं, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पुष्प, अलीराजपुर के कलेक्टर बने हैं। विदिशा के उमाशंकर भार्गव, मंदसौर के गौतम सिंह, सीधी के मुजीबुर्रहमान खान, होशंगाबाद के नीरज कुमार सिंह, धार के पंकज जैन, नरसिंहपुर के रोहित सिंह, सागर के दीपक आर्य, रायसेन में अरविंद कुमार दुबे, निवाड़ी में नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राजगढ़ में हर्ष दीक्षित, बालाघाट में गिरीश कुमार मिश्रा और अशोकनगर में उमा महेश्वरी आर कलेक्टर बनी हैं।
गौरतलब है कि एमपी में आने वाले कुछ दिनों में उप चुनाव होने हैं। एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इसे बड़ी सर्जरी मानी जा रही है। वहीं, सरकार की तरफ से यह एक सामान्य प्रक्रिया बताई जा रही है। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। फाइनल मुहर लगने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतिम सूची जारी कर दी है।

Related posts

मध्यप्रदेश की राजधानी फिर हुई शर्मसार, तीन साल की मासूम फिर हुई हवस का शिकार

Pradesh Samwad Team

Craps en ligne pendant les fêtes : guide complet de conformité réglementaire et stratégies de gains grâce aux tours gratuits

Jackpots cryptographiques : comment la sécurité des paiements redéfinit les gros gains dans l’iGaming

Leave a Comment