Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

एमपी में कई अधिकारियों के तबादले, खंडवा, सतना और छतरपुर के कलेक्टर बदले, योगेश चौधरी बने सीएम के ओएसडी

एमपी में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है। इसमें तीन जिलों के कलेक्टर (MP Collector Transfer List) भी शामिल हैं। खंडवा, छतरपुर और सतना के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं, एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी योगेश चौधरी को सीएम शिवराज का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी को एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह खंडवा के नए कलेक्टर बने हैं। सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। उनकी जगह पर 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा सतना के नए कलेक्टर बने हैं।
छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को उपसचिव एमपी शासन बनाया गया है। उनकी जगह पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप जी आर छतरपुर के निए कलेक्टर बने हैं। दरअसल, शीलेंद्र सिंह बीजेपी विधायक के साथ विवादों को लेकर चर्चा में थे। उनके तबादले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी योगेश चौधरी को सीएम शिवराज सिंह चौहान का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है। वह भोपाल में डीआईजी और आईजी भी रह चुके हैं। पहले सीएम के ओएसडी मकरंद देऊस्कर थे। उन्हें भोपाल का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Related posts

Quand les émissions télévisées envahissent les tables : analyse experte du phénomène « Game‑Show » dans les live‑casinos modernes

Distinguir Presumir De PoneClub Casino – área argentina Join Now Playcet Online Casino

Strategia Vincenti al Caribbean Stud: Come i Programmi di Loyalty Trasformano le Vincite dei Giocatori nei Migliori Siti di Giochi da Tavolo

Leave a Comment