Pradesh Samwad
खेल

एफआईएच रैंकिंग : भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीसरे, महिला टीम नौवें स्थान पर


टोक्यो ओलिम्पिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया। टोक्यो में 41 साल बाद ओलिम्पिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कांस्य पदक जीता। भारत 2296.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
एफआईएच प्रो लीग और ओलिम्पिक चैम्पियन बेल्जियम ने शीर्ष स्थान आस्ट्रेलिया को गंवा दिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आज जारी रैंकिंग के अनुसार बेल्जियम 2632.12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि ओलिम्पिक रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया 2642.25 अंक लेकर शीर्ष पर है। नीदरलैंड (2234 . 33 अंक) चौथे और जर्मनी (2038 . 71) 5वें स्थान पर है। अगले पांच स्थानों पर इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और मलेशिया है।
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया 16वें, उपविजेता जापान 17वें और पाकिस्तान 18वें स्थान पर है । रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है।
एफआईएच प्रो लीग, यूरो चैम्पियनशिप और ओलिम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली नीदरलैंड टीम 3015.35 अंक लेकर शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर उससे 600 से भी अधिक अंक पीछे इंग्लैंड (2375.78) है। ओलिम्पिक रजत पदक विजेता अर्जेंटीना तीसरे (2361.28) स्थान पर है। आस्ट्रेलिया चौथे, जर्मनी 5वें, स्पेन छठे स्थान पर है जबकि बेल्जियम सातवें, न्यूजीलैंड 8वें और चीन दसवें स्थान पर है।

Related posts

राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का दूसरा मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीता
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आरएनटीयू के बल्लेबाज शिवांश शर्मा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

क्राइस्टचर्च टेस्ट में 3 दिन के अंदर साउथ अफ्रीका का सरेंडर, बड़ी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment