Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

एक्सप्रेसवे पर बने पुल का 500 मीटर हिस्सा गिरा, चार लोगों की मौत

चीन के हुबेई प्रांत में एक राजमार्ग फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी चीन के अधिकारियों ने दी। परिवहन एवं पुलिस प्राधिकारियों के अनुसार यह हादसा शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एझोउ शहर में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक एक्सप्रेसवे पर निर्मित पुल का लगभग 500 मीटर (1,640 फुट) हिस्सा ढह गया।
तीन ट्रक और एक कार नीचे गिरे : चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुल पर से तीन ट्रक गिर गए और एक कार मलबे के नीचे दब गई। घटना के कारण एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर काम चल रहा था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त कितने मजदूर मौजूद थे।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं : प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुल 198 टन वजनी ट्रक नीचे गिरते समय दो टुकड़ों में टूट गया। खबर के अनुसार परिवहन मंत्रालय के अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।

Related posts

धरती की ‘पहली’ तस्वीर को 50 साल पूरे, अब एक और फोटो लेने का समय, आधी सदी में कितना बदला हमारा ग्रह?

Pradesh Samwad Team

4 आम लोगों को अतंरिक्ष में भेजा… एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने रच दिया इतिहास

Pradesh Samwad Team

चीन सीमा पर हरकत करता है तो अमेरिका देगा भारत का साथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment