Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

उज्जैन के महाकाल मंदिर में डांस कर महिला ने मचाया तहलका, बवाल के बाद मांगी माफी

छतरपुर के बाद उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain Video) में डांस करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला वीडियो क्रिएटर है। उसके प्रोफाइल पर नाम मिशु रोशन है। महाकाल मंदिर में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। इसके बाद महिला ने वीडियो डिलीट कर माफी मांग ली है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने भी आपत्ति जताई थी।
महिला का पूरा नाम मनीषा रोशन है। रग-रग में इस तरह तू सामने लगा गाने पर महिला ने डांस किया है। ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पिलरों के करीब महिला ने वीडियो फिल्माया है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट कर दिया। हिंदू संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति जतानी शुरू करी है।
मीडिया से बात करते हुए महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पंडित महेश पुजारी ने कहा कि वीडियो आपत्तिजनक है। धार्मिक स्थल पर फिल्मी गानों पर डांस बिल्कुल जायज नहीं है। यह करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। महिला के डांस को लेकर और लोगों ने भी सवाल उठाए थे। इसके बाद महिला ने वीडियो डिलीट कर दिया है।
वीडियो डिलीट कर मांगी माफी : मनीषा रोशन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। उसने कहा है कि मैंने उज्जैन में एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो पर कुछ लोगों को आपत्ति थी। मेरा मतलब किसी भी राजनीतिक और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। अगली बार से मैं वीडियो बनाते वक्त इन सारी चीजों का ध्यान रखूंगा। मैं उस वीडियो के लिए माफी मांगती हूं।

Related posts

Le Cool‑Off des casinos en ligne : comment la pause responsable protège les joueurs tout en respectant les exigences légales

बैलगाड़ी पर बैठकर बात कर रहे एमपी के वित्त मंत्री, कांग्रेस ने लिए मजे, कहा- भविष्य में इसी पर बैठना पड़ेगा

Pradesh Samwad Team

Guide complet du casino en ligne

Leave a Comment