25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में 22 नये मामलों के साथ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा


मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर 22 नये मामले मिलने के बाद इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 307 पर पहुंच गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने मंगलवार को बताया कि डेंगू के 22 नये मरीजों में पांच बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं।
अफगानिस्‍तान, आतंकवाद, चीन… कल से शुरू पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा, बाइडेन से बातचीत के एजेंडे में क्‍या-क्‍या?
उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में इस साल जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 307 मरीजों में से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद में पिछले 22 दिन से सिलसिलेवार इजाफा दर्ज किया जा रहा है और इस बीमारी की रोकथाम के लिए मच्छरों एवं उनके लार्वा को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

Décrypter les cotes : comment les bonus transforment les gains dans les paris sportifs modernes

Jeux synchronisés sur tous vos écrans : comment les bonus multiplient l’expérience casino moderne

विधायक शर्मा ने किया महिलाओं और वृद्धजनों को कंबल वितरण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment