20.9 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में डेंगू के चार नये मामले मिले


इंदौर, तीन सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान चार नये मामले मिलने के बाद इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 73 पर पहुंच गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “डेंगू के चार नये मरीज अलग-अलग अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में डॉक्टरों के पास पहुंचे थे। लक्षणों के आधार पर जांच कराए जाने पर उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।”
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला मॉनसून के आगमन के बाद जून से तेज हुआ है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा का पता लगाने के लिए रोजाना सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

Related posts

Paiements anonymes : comment Paysafecard redéfinit la sécurité des casinos en ligne modernes

Gimpy Extrait Astate JL77 Casino De Jeux Dargent — marché français Register & Win Instant Casino france

Machines à sous : classiques vs modernes – quel type maximise vos bonus ?

Leave a Comment