28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में जैन संत ने धर्मशाला में फांसी लगाकर दी जान


मध्यप्रदेश के इंदौर में 45 वर्षीय एक जैन संत ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि विमद सागर महाराज (45) नंदानगर क्षेत्र की जैन धर्मशाला में फांसी पर पर लटके मिले।
उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से जैन संत का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उनकी मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
इस बीच, जैन संत की कथित आत्महत्या के बाद इस समुदाय के कई लोग मौके पर पहुंचे जहां पुलिस जांच कर रही थी।
समुदाय के लोगों के मुताबिक जैन संत चातुर्मास (संत का चार महीने तक एक ही स्थान पर प्रवास) के सिलसिले में इंदौर पहुंचे थे।

Related posts

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम अस्पताल में महिला की मौत

Pradesh Samwad Team

Cómo utilizar Blitzbet Sportsbook para mejorar tus habilidades en apuestas deportivas

Dealer Live Jocuri Cu Streaming HD • österreichisches Territorium Win Big Today

Leave a Comment