33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

आसमान में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं होगी बारिश, रात का तापमान बढ़ा

एमपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को भोपाल (bhopal latest weather update) में हल्की बारिश हुई है। इसकी वजह से दिन में कनकनी बढ़ गई है। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा था। वहीं, रात का तापमान बढ़ गया है। रविवार (rain alert in madhya pradesh) को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बना है, इसकी वजह से बारिश हो रही है।
दरअसल, अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही पश्चिमी राजस्थान के मध्य में एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी वजह से भोपाल में शनिवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही है। शाम को शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई हिस्सों में प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन दो वेदर सिस्टम के असर से जबलपुर, चंबल, सागर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, रीवा और उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को भी पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है।
शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह समान्य से एक डिग्री अधिक रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल में आज भी कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, बारिश थमने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद ठंड और बढ़ सकती है।

Related posts

Pagamenti Globali nel Gaming Online: Come le Valute Multiple e i Free Spins Ridefiniscono l’Esperienza del Giocatore

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

5 Strategie Avanzate per Dominare le Slot su SNAI Casino

Leave a Comment