29.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

आर्यन खान के इंतजार में जगमगाया ‘मन्‍नत’, मां गौरी खान ने दिवाली से पहले सजाया पूरा घर


आर्यन खान (Aryan Khan) के घर लौटने की खुशी शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर भी नजर आने लगी है। आर्यन के लौटने की खुशी में शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने इस आशियाने को अपने लाडले के लिए बिल्कुल ऐसे ही तैयार कर लिया है, जैसी दीवाली का दिन हो। हालांकि, शाहरुख और गौरी को अपने बेटे से मिलने के लिए आज की रात और इंतजार करना है।
शाहरुख खान के बांद्रा, बैंडस्टैंड पर मौजूद इस बंगले ‘मन्नत’ को बेटे के आने से पहले शाहरुख और गौरी ने लाइट से पूरी तरह से सजा दिया है। यह बिल्कुल ऐसा ही दिख रहा है जैसे ‘मन्नत’ भी आर्यन का पलकें बिछाए इंतजार कर रहा हो। जब ‘मन्नत’ के बाहर ऐसी तैयारी दिख रही है तो बंगले के अंदर भी शानदार तैयारियां चल रही होंगी। आर्यन पूरे 27 दिन परिवार से दूर रहे और आज की एक रात और उन्हें जेल के अंदर ही रहना होगा।

Related posts

KBC 13: वीरेंद्र सहवाग ने पाक पर फिर कसा तंज, बोले- ‘हम तो बाप हैं उनके’, सुनकर हंसी नहीं रोक सके अमिताभ- गांगुली

Pradesh Samwad Team

नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म के लिए डबिंग करने का एक्सपीरियंस, बोलीं- सांस फूलने, पीठ दर्द और डकार के बीच…

Pradesh Samwad Team

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए बेटे जेह संग ड्राजलिंग रवाना हुईं करीना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment