Pradesh Samwad
खेल

आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए और क्या खूब कर दिखाया… रोहित शर्मा ने की F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टाप्पेन की तारीफ

रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन ने फॉर्मूला वन के इतिहास की सबसे रोचक रेस में से एक में लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबू धाबी ग्रां प्री जीत ली और विश्व चैम्पियन बनने वाले पहले डच ड्राइवर बन गए। रोमांचक रेस जीतने वाले इस F1 ड्राइवर की रोहित शर्मा ने खूब तारीफ की। यही नहीं, उन्होंने मैक्स की जीत को क्रिकेट से भी जोड़ा।
उन्होंने लिखा- 1 गेंद पर 6 की आवश्यकता है और अनुमान लगाएं कि मैक्स वेरस्टैपेन ने इसे क्या मारा… अविश्वसनीय जीत। उल्लेखनीय है कि हैमिल्टन 7 बार खिताब जीतने का माइकल शूमाकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े थे।
हर किसी को इस बात का यकीन भी रहा होगा कि हैमिल्टन इस रेस को जीत भी लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हैमिल्टन और वेरस्टाप्पेन ने आखिरी लैप में साथ शुरुआत की थी।
पहले चार मोड़ में ही वेरस्टाप्पेन ने उन्हें पछाड़ दिया। रेडबुल ने 2013 के बाद पहली बार एफवन खिताब जीता। उसके बाद से हर बार मर्सीडीज जीतती आई है।

Related posts

महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 वैभव के दोहरे प्रदर्शन से स्वदेश सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

मोईन अली ने बोल्ट को लगाई एक ओवर में 6 ब्राऊंड्रीज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment