Pradesh Samwad
देश विदेश

अल कायदा सरगना ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

वैश्विक आतंकी संगठन अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी (News About Ayman Al-Zawahiri) ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। जवाहिरी ने कश्मीर पर एक और वीडियो संदेश (Ayman Al-Zawahiri Video) जारी किया है। इस वीडियो में उसने कहा कि जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना मुसलमानों के मुंह पर तमाचा (Al-Qaeda Chief Video on Kashmir) है। जवाहिरी ने इससे पहले कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर भी बयान जारी किया था। ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने के बाद अल कायदा की कमान अयमान अल जवाहिरी के हाथ में है। वर्तमान में यह दुर्दांत आतंकी किसी अज्ञात ठिकाने से अपने समूह का संचालन कर रहा है।
जवाहिरी ने कश्मीर की तुलना फिलीस्तीन से की : नए वीडियो में, अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी ने जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करने के लिए अरब देशों की आलोचना की है। उसने अपने वीडियो में कश्मीर की तुलना फिलीस्तीन से करते हुए भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। जवाहिरी ने अपने वीडियो में इजरायल और भारत की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस वीडियो में हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों और सांप्रदायिक हिंसा के शिकार हुए लोगों को भी दिखाया गया है।
कश्मीर को मुसलमानों की लड़ाई बताया : जवाहिरी ने अपने वीडियो में कश्मीर की लड़ाई को मुसलमानों की लड़ाई के तौर पर बताया है। इतना ही नहीं, जवाहिरी के इस वीडियो में भारत में हिंसा भड़काने और कश्मीर के लोगों को हथियार उठाने के लिए उकसाया है। इस वीडियो को अल-कायदा की मीडिया विंग अस-साहब ने जारी किया है। वीडियो में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के दृश्य को भी दिखाया गया है।
भारत में आतंक फैलाना चाहता है अयमान अल जवाहिरी : 2014 में अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने AQIS के गठन की घोषणा की थी। भारत में जन्मे आसिम उमर को इसका प्रमुख बनाया गया था। इसका मकसद भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार और बांग्लादेश की सरकारों के खिलाफ जेहाद करना है। जवाहिरी पहले भी वीडियो जारी कर कश्मीर के लोगों से हथियार उठाने की अपील कर चुका है।

Related posts

तीन साल पहले शहीद हुए थे पति दीपक, पत्नी ज्योति नैनवाल अब बनीं आर्मी में अफसर

Pradesh Samwad Team

एलन मस्क ने बेचा अपना आखिरी घर, अब कहां रहेंगे?

Pradesh Samwad Team

आर्कटिक नॉर्वे में क्लोरीन रिसाव के बाद लगभग 96 हजार सैल्मन की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment