Pradesh Samwad
खेल

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स एज भोपाल। अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे चरण में आज अंडर-19 प्लस ग्रुप में भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस हाउस के बीच मैच खेला गया जिसमें जिसमें भगत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए भगत सिंह हाउस के कप्तान विकास परमार ने 69 स्पर्श श्रीवास्तव ने 22 मयंक यादव ने 12 रन बनाए।सुभाष चंद्र बोस हाउस की तरफ से श्रेयस अंकुर ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए वेदांत कांबले ने 25 रन देकर दो विकेट लिए तेजस्वी रावत, आदि कृष्णा पाठक और अभीत छाजेड़ ने एक-एक विकेट लिए । दूसरी पारी में सुभाष चंद्र बोस की टीम 31 ओवर्स में 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। गौरव धाकड़ ने 34 तेजस रावत ने 14 वेदांत रजक ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में भगत सिंह हाउस के तुषार पाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट लिए। पवित्र माधवानी, मयंक यादव और अमित सिंह ने एक-एक विकेट लिए । इस तरह भगत सिंह आज का मैच 29 रनों से जीत गया । मेनऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार पाल और विकास परमार को संयुक्त रूप से दिया गया। वरिष्ठ खिलाड़ी श्री अरविंद वर्मा ने मैंने ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरित किए। कल भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के हाउस के बीच में खेला जाएगा।

Related posts

अरविंद सिंह ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया

Pradesh Samwad Team

6वीं सीनियर राष्ट्रीय साॅफ्टबेसबाल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यप्रदेश साॅफ्टबेसबाल बालक/बालिका टीम सहभागिता करने के हेतु टीम सांगली महाराष्ट्र रवाना हुई

Pradesh Samwad Team

तालिबानी AK-47 लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसे, पूर्व क्रिकेटर भी साथ, फोटो वायरल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment