Pradesh Samwad
खेल

अरविंद सिंह ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया

पेरिया कोर्ट , चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रेल से 01 मई 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरविंद सिंह , पहरी, सब जेल बेगमगंज ने 800 मीटर दौड़ 2:14.4 मिनिट के समय के साथ रजत पदक ? जीता ।स्वर्ण पदक गोवा के फ़्रांसिस फ़र्नांडेस ने 2:9.5 मिनिट के साथ जीता । इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में अरविंद ने 4:44.7 मिनिट का समय निकालकर रजत पदक ? जीता , स्वर्ण पदक मणिपुर के एन.पी.सिंह ने 4:25.9 समय के साथ जीता । अरविंद सिंह ठाकुर की सफलता पर रायसेन जिले के कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल , जेल अधीक्षक श्री के.के. तिवारी , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, उप जेल अधीक्षक सुधीर कुमार साहू ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है । अरविंद ने यह दौड़ 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में जीती है ।मास्टर्स खिलाड़ियों के प्रशिक्षक दिनेश कुमार दांगी है । रायसेन जिले से 6 खिलाड़ी चेन्नई गए है जिसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रामनिवास पाल, उप निरीक्षक आर पी गोहै , सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम रघुवंशी , अवध नारायण सोनी ,संतोष कुमार सेन सम्मिलित है सभी खिलाड़ियों ने अपनी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया रामनिवास पाल एवं संतोष सेन 5 किलो मीटर दौड़ में 6 स्थान पर रहे ।

Related posts

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

मयंक, स्टार्क और एजाज आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने राजगढ़ को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment