Pradesh Samwad
ज़रा हटके

अमेरिका के एक घर में मिला शव, घेरकर बैठे थे 124 जहरीले सांप, रहस्यमय मौत !

अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के एक घर में एक व्यक्ति का शव मिला। लेकिन शव बरमदगी का नजारा किसी के भी दिल में खौफ पैदा कर सकता था। घर के अंदर शव को कम से कम 124 सांपों ने ‘घेर’ रखा था। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैरीलैंड के चार्ल्स काउंटी में हुई। पुलिस ने कहा कि आदमी ने अपने घर में पिंजरों के भीतर सैंकड़ों सांपों को कैद रखा था, जिसमें से कुछ बेहद जहरीले थे।
मृत व्यक्ति के पड़ोसियों में से एक ने उसे एक दिन तक नहीं देखा जिसके बाद वह चेक करने के लिए उसके घर गया। पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि जब किसी ने दरवाजे पर खटखटाने का जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से भीतर झांका। उसने देखा कि 49 वर्षीय शख्स जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने मदद के लिए 911 पर फोन किया। जब आपात सेवाओं ने वहां पहुंचकर उस व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया।
घर में पाए गए 100 से अधिक जहरीले सांप : पुलिस ने कहा कि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। चार्ल्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने रिपोर्ट के अनुसार घर के अंदर, रैक पर रखे टैंकों में विभिन्न किस्मों के 100 से अधिक जहरीले और बिना जहर वाले सांप पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति ने अपने घर में अजगर, रैटलस्नेक, कोबरा और ब्लैक मांबा सहित विभिन्न प्रकार के सांपों को रखा था।
मैरीलैंड में सांप को पालना है मना : पुलिस ने कहा कि पशु नियंत्रण अधिकारी सांपों की जांच कर रहे हैं। काउंटी के मुख्य पशु नियंत्रण अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ’30 से अधिक साल के अपने अनुभव में इस तरह की कोई घटना कभी नहीं देखी।’ पुलिस ने कहा कि चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के सांप विशेषज्ञों की मदद से सांपों के रेस्क्यु का प्रयास कर रहा है। मैरीलैंड के कानून के मुताबिक कोई भी व्यक्ति सांप को पालतू जानवर के तौर पर अपने घर में नहीं रख सकता है।

Related posts

एक साथ 9 पत्नियों से की शादी…लेकिन बुरी तरह हुआ फेल!

Pradesh Samwad Team

सुन नहीं सकती थी बच्ची, कान में लगाई मशीन तो ऐसे हुई खुश

Pradesh Samwad Team

अंतरिक्ष में दिखा दीवाली जैसा नजारा, देखिए नॉर्दर्न लाइट्स का अद्भुत शो

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment