Pradesh Samwad
खेल

अमित अंपायर नियुक्त

राजधानी के राष्ट्रीय बैडमिन्टन अंपायर अमित पवार ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिन्टन टूर्नामेंट में अपायरिंग करेंगें। स्पर्धा का आयोजन 28 जून से 4 जुलाई तक मोहाली, पंजाब में भारतीय बैडमिन्टन संघ के तत्वावधान में किया जायेगा। राष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाडी रह चुके अमित पवार, सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर में बैडमिन्टन कोच हैं। वे पूर्व में सुपर सिरीज बैडमिन्टन टूर्नामेंट में टेक्निकल ऑफिशियल रहे हैं। साथ ही कई राष्ट्रीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता को आयोजित करने में आफिशियल की भूमिका निभा चुके हैं। भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ के सचिव जय सिंह, मधुबाला चौहान, प्रिंसिपल सागर पब्लिक स्कूल, सुदीप नायर, एचओडी फिजिकल एज्यूकेशन सागर पब्लिक पब्लिक ने अमित की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन के मध्य हुआ अनुबंध

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : पेलिकन्स क्रिकेट क्लब ने यंग फ्रेंड्स क्लब को रोमांचक मैच में 13 रन से हराया, सुमेर सिंह की शानदार विकेटकीपिंग के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment