24.9 C
Madhya Pradesh
August 2, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अमय का शतक, अनिल का चौका

  • जनचर्चा की विजयी शुरुआत, दैनिक भास्कर की तीसरी जीत
  • 27वां आईएएस-डीजीआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट

भोपाल। अमर के शतक की मदद से जनचर्चा ने एड्रिन फार्मा को 84 रनों से हराकर 27वें आईएएस डीजीआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के कारपोरेट वर्ग में विजयी शुरुआत की है, जबकि दैनिक भास्कर ने मैगजीन को 5 विकेट से हराया। दैनिक भास्कर की यह तीसरी जीत है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले मैच में मैगजीन 16 ओवर में 102 रन ही बना सकी। उसकी ओर से पीसी रजक ने 36 रन बनाए। भास्कर की ओर से नितेश ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि अनिल गुप्ता ने 16 रन देकर चार खिलाडिय़ों को पवेलियन लौटाया। नरेंद्र और कप्तान आरके यदुवंशी को एक-एक विकेट मिले। जवाब में दैनिक भास्कर ने जरूरी रन 13 ओवर में 5 विकेट पर बना लिए। उसकी ओर से आरके यदुवंशी ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। जबकि आनंद रजक ने 24, नरेंद्र ने 15 और नितेश ने 13 रन बनाए। मैगजीन की ओर से कप्तान मुकेश विश्वकर्मा ने चार विकेट लिए। नितेश मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें एड्रिन फार्मा के कप्तान रूफी और जनचर्चा के कप्तान अंबर ने पुरस्कृत किया। दिन के दूसरे मैच में जनचर्चा ने चार विकेट पर 217 रन बनाए। इसमें अमय 118, सुनील पांडे ने 53 रनों की पारी खेली। एड्रिन फार्मा की ओर से फैज ने दो विकेट लिए। मानस और फहाद को एक-एक सफलता मिली। जवाब में एड्रिन फार्मा 17.2 ओवर में 133 रनों पर आउट हो गई । फहाद ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। असद ने 17 रनों का योगदान दिया। जनचर्चा की ओर से कार्तिक ने पांच विकेट लिए। साहिल को दो सफलता मिली। जबकि कप्तान अंबर के खाते में एक विकेट आए। अमय मानसरोवर मैन ऑफ द मैच रहे।

आज के मैच
दैनिक जागरण बनाम नवदुनिया
सुबह 9.00 बजे से

जनचर्चा बनाम रजा इलेवन
दोपहर 12.00 बजे से

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट
गोल्डन ईगल्स ने अजमल खान क्लब को 55 रन से हराया, रोनक वाघेला का दोहरा प्रदर्शन, चिराग राणा का पंजा

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल विरुद्ध ग्वालियर और इंदौर विरुद्ध नर्मदापुरम के मध्य सेमीफइनल आज

Pradesh Samwad Team

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment