31.5 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

अभी दो दिन कड़ाके की ठंड, फिर मिल सकती है राहत

मध्य प्रदेश (MP News) में अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तरी हिस्से में पिछले दिनों हुई लगातार बर्फबारी के चलते हवा का रुख उत्तरी हो गया है। बर्फीली हवाओं के चलते रविवार और सोमवार को प्रदेश में कड़ाके की ठंड (Cold Wave in MP) पड़ने की संभावना है। इसके बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिन बाद उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते बादल छाएंगे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। तब ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी।
प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में शीतलहर का कारण भी ये बर्फीली हवाएं ही हैं। इसके कारण शनिवार से राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में भी रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार और सोमवार को भी ठंड अपना असर दिखाएगी। इसके बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुक्रवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्‍सियस कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया थाय़ शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं शाजापुर में कोल्ड डे रहा।
मौसम विज्ञान ने बताया है कि रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके दो दिन बाद 18 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादल छाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं लेकिन रात का तापमान बढ़ सकता है।

Related posts

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

L’avenir des casinos virtuels : comment les programmes de fidélité redéfinissent l’expérience VR

Des bonus qui font la différence : comment les tournois de casinos modernes ont sculpté les légendes du jeu

Leave a Comment