25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अनिल कपूर ने उसैन बोल्ट के साथ जर्मनी में की पार्टी


अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने जर्मनी में उसैन बोल्ट (Usain Bolt) के साथ पार्टी की और पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। उसैन बोल्ट ने भी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब अनिल कपूर ने जर्मनी में उसैन बोल्ट (Usain Bolt) के साथ पार्टी करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, उसैन बोल्ट ने भी ऐक्टर के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनिल कपूर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चार तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उसैन बोल्ट और मोहम्मद फराह और अन्य लोगों के साथ अनिल कपूर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐक्टर ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ‘एक लीजेंडरी नाइट में उसैन बोल्ट और मोहम्मद फराह के साथ।’
वहीं, उसैन बोल्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अनिल कपूर पार्टी में उसैन बोल्ट और मोहम्मद फराह और अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘म्यूनिख में यहां पार्टी में अनिल कपूर के साथ।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर अब फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अनिल कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा के साथ काम करते दिखाई देंगे।

Related posts

दिवंगत पति ऋषि की यादों में डूबी नीतू कपूर, शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर

Pradesh Samwad Team

94वें अकैडमी अवॉर्ड में किसकी चमकी किस्मत और कौन बाहर हुआ

Pradesh Samwad Team

विशाल भारद्वाज ने कही ये खास बात ‘मॉडर्न लव मुंबई’ को लेकर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment