Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

होली से पहले ऐसे करें स्किन, बालों व नाखूनों की केयर, नहीं चढ़ेगा होली का पक्का रंग

होली लोगों का मन पसंदीदा त्योहार है और इसका इंतजार हम पूरा साल करते है। इस दिन एक-दूसरे को रंग लगाकर लोग खूब मस्ती करते हैं लेकिन रंगों से स्किन और बालों को नुकसान भी पहुंचता है। स्किन पर रैशेज होने लगते है तो बाल झगड़े लगते है। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाए। चलिए आज के इस पैकेज में हम आपको बताते है कि होली से पहले कैसे करें स्किन, बालों व नाखूनों की केयर…
ऐसे करें स्किन केयर : स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन लोशन पूरे शरीर पर लगाएं। साथ ही आंखों के नीचे, किनारों पर, हेयरलाइन और नाखूनों पर वैसलीन लगाएं।
डार्क नेल पेंट लगाएं : नाखूनों पर डार्क कलर की नेलपेंट लगाएं। नाखूनों पर वैसलीन लगा लें ताकि उनपर रंगों का इफैक्ट ना हो।
हाथों-पैरों पर लगाएं वैसलीन : रंग के संपर्क में सबसे ज्यादा हाथ-पैर आते हैं इसलिए उनपर नारियल तेल या वैसलीन लगाएं। इससे रंग नहीं चढ़ेगा।
लिप केयर टिप्स : होंठों पर वैसलीन या लिप बाम लगाएं। होली से पहले होंठों पर लिपस्टिक न लगाएं।
रंगों से एलर्जी हो तो क्या करें? : रंग से खुजली या एलर्जी की शिकायत हो जाए तो तुरंत नारियल तेल लगाएं।
होममेड पैक से निकालें रंग : बादाम पाउडर में दूध मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और फिर पानी से धो लें।
आईस क्यूब मसाज : होली खेलने से पहले चेहरे पर आइस क्यूब रब करें और फिर मेकअप करें। इससे रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और रंगों का साइड-इफैक्ट नहीं होगा।
ग्लिसरिन और अरोमा ऑयल : ग्लिसरिन और अरोमा ऑयल को मिक्स करके होली खेलने के 1 घंटा पहले पूरी बॉडी पर लगाएं। इससे रंगों का असर नहीं होगा।
सही कपड़ों का चुनाव : होली पर ढीले-ढाले सूती कपड़े का चुनाव करें। तंग और सिंथेटिक कपड़े रंगों के संपर्क में आने पर चकत्ते व एलर्जी हो सकती है।
स्किन को हाइड्रेट रखें : स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। साथ ही जूस, चाछ, ठंडाई भी लें। साथ ही त्वचा पर ऑर्गैनिक प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें ताकि स्किन को कोई नुकसान न हो।
चश्मा लगाएं : आंखों को रंगों से बचाने के लिए चश्मा पहनें। अगर रंग पड़ जाए तो तुरंत पानी से धोएं।
अरंडी का तेल : चेहरे और शरीर पर सरसों, अरंडी, बादाम या नारियल तेल लगाएं। कानों के नीचे, गर्दन और नाखूनों में भी तेल लगाएं।
ऐसे करें बालों की देखभाल : • बालों को रंगों से बचाने के लिए चोटी या बन बना लें। बालों को खुला ना छोड़ें, नहीं तो वो ड्राई और खराब हो जाएंगे।
• छोटे बालों वाले रंगों से बचने के लिए प्लास्टिक शावर कैप या टोपी पहन सकते हैं।
• बालों पर रंग चढ़ने से बचाने के लिए सरसों या नारियल का तेल से ऑयलिंग करें।

Related posts

अगर पति से बढ़ रहा मनमुटाव, तो 4 तरीकों से करें हैंडल

Pradesh Samwad Team

थ्रैडिंग बनवाने के बाद नहीं होगी जलन और सूजन रखें इन बातों का खास ध्यान

Pradesh Samwad Team

तलाक लेने से पहले कपल्स नहीं करते ये 4 काम, वरना शायद न आए ऐसी नौबत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment