Pradesh Samwad
खेल

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

एम.पी.सी.ए. मैदान नीमखेड़ा में खेली जा रही अंडर 18 वर्षीय हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक- 01 से 04/04/2022 तक (चार दिवसीय)‌ प्रातः 7:30 बजे से शहडोल संभाग विरुद्ध उज्जैन संभाग ‌ के मध्य खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन उज्जैन संभाग ने बिना विकेट गंवाये 13 रनों से आगे खेलते हुए 70 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 216 रन बनाए तथा मैच जीतने के लिए 220 रनों का लक्ष्य शहडोल संभाग को दिया। उज्जैन संभाग से दूसरी पारी में देवांग व्यास तथा हर्ष पटेल ने 57–57 रनों ‌की‌ पारियां खेली, आर्यन वर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया। शहडोल संभाग से कार्तिक परिहार ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25–07–44 रन देकर ,06 विकेट लिए। हर्षित द्विवेदी ने 02 विकेट लिए। जीत के लिए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहडोल संभाग ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने पर 28 ओवरों में। 02 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं, कार्तिक परिहार 69* और यतिन मोहन श्रीवास्तव 40* रनों पर खेल रहे हैं, उज्जैन संभाग से अनुज लाहोरे ने 02 विकेट लिए। अभी भी शहडोल संभाग को मैच जीतने के लिए 111रन बनाने है और 08 विकेट शेष है ।
मैंच के अम्पायर राजेश कन्नौजिया और अभिषेक तोमर(इंदौर) स्कोरर नितिन पांडे( जबलपुर), तथा आब्जर्वर अभिषेक पंचोली, चयनकर्ता हमीद उल्ला खां है।

Related posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी को शूट आउट में हराया

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 6 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment