Pradesh Samwad
खेल

हार के बाद बोले कीरोन पोलार्ड- मैं प्लेयर्स को बस के नीचे नहीं फेंकने वाला


वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सुपर 12 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट की हार के साथ लगातार दूसरी शिकस्त के बाद कहा- हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए। पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाना अहम था। हमने बाद में कुछ विकेट गंवाए और यह बस स्टॉप स्टार्ट थी। सीमन्स रन नहीं बना पाए। कई बार ऐसा होता है। हमें बिना विकेट खोए कुछ और ओवर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आप मुझे अपने खिलाडिय़ों को बस के नीचे फेंकने के लिए नहीं बोल सकते क्योंकि वह दिन के अंत तक हमारे लिए हमारी टीम के लिए कोशिश कर रहे थे।
पोलार्ड बोले – दक्षिण अफ्रीका के रासी का भी स्ट्राइक रेट कम था लेकिन वह नाबाद पवेलियन लौटे। हमारा बल्लेबाज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नेट रन रेट के बारे में सोचने से पहले हमें जीत की जरूरत है। मुझे लगा कि गेंदबाजों ने इसे 18 ओवरों तक लाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी ने हमें निराश किया है, यही वजह है कि आज हम हार गए।
‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के समर्थन में घुटने के बल बैठने से इनकार करने पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के मैच से हटने पर पोलार्ड बोले- यह फैसला उनके लिए ‘खबर’ की तरह आया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर अटकलबाजी नहीं करें। पोलार्ड ने कहा कि वह निजी तौर पर और टीम के रूप में इस अभियान के पक्ष में हैं और नस्लवाद को खत्म करने के लिए अपना योगदान देना जारी रखेंगे।
पोलार्ड बोले- निजी तौर पर मुझे किसी ऐसे खिलाड़ी की जानकार नहीं है जो ऐसा (घुटने के बल बैठना) नहीं करना चाहता। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए यह मेरे लिए खबर की तरह था। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस मामले में हमारे विचारों की जानकारी है। एक टीम के रूप में हम इसके पक्ष में हैं और व्यक्ति के रूप में भी और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

Related posts

एंडरसन की वॉबल सीम: वह खास गेंद जिसे फेंककर रॉबिन्सन ने लगाई भारत की लंका

Pradesh Samwad Team

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ हुआ था दुष्कर्म, अब जांच करेगी पुलिस

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment