Pradesh Samwad
खेल

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता वी एस क्रिकेट अकादमी ने संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी को हराया

बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज वीएस क्रिकेट अकादमी और संजय गुप्ता अकादमी के मध्य मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीएस अकादमी ने 2 विकेट से मैच जीता । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संजय गुप्ता अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पे 196 रन बनाए । वी एस अकादमी की ओर से आर्यवीर ने 35 रन देकर 3 विकेट और आभास सिंह ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। संजय गुप्ता अकादमी की ओर से सारांश ने 45 और निखिल पटेल ने शानदार 33 गेंदों पे 49 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी एस क्रिकेट अकादमी ने 28 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। वी एस अकादमी की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आराध्य भापत ने 41 गेंदों पे 78 रन और रोशन गुप्ता ने 42 गेंदों पे 40 रन बना कर मैच को जीत लिया। संजय गुप्ता अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने 40 रन देकर 2 विकेट लिए, आराध्य भापत को दोहरे प्रदर्शन 78 रन और 1 विकेट के चलते उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

Related posts

ओलिंपियन श्री विवेक सागर बने क्रिस्प के स्पोर्टस प्रमोटिंग ब्रांड एम्बेसडर

Pradesh Samwad Team

कोविड-19 के कई मामलों के बाद न्यूजीलैंड थॉमस कप फाइनल से हटा

Pradesh Samwad Team

युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट
सरोजिनी नायडू की खिलाडियों ने महारानी लक्ष्मीबाई की खिलाड़ीयों को 6विकेट से दी शिकस्त } अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस पर मीडिया विभाग युवा कांग्रेस ने महिला क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment