Pradesh Samwad
खेल

सौरभ गांगुली ने बताई विराट कोहली की कप्तानी जाने की पूरी कहानी

सौरभ गांगुली ने बताई विराट कोहली की कप्तानी जाने की पूरी कहानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड और सिलेक्टर्स ने मिलकर रोहित शर्मा को सीमित ओवरों को कप्तान बनाने का फैसला किया है।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बुधवार को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। उन्हें विराट कोहली के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी वनडे सीरीज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
गांगुली ने यह भी बताया कि उन्होंने और मुख्य चयनकर्ता ने विराट कोहली से बात भी की थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली को सीमित ओवरों में उनके योगदान का शुक्रिया अदा किया।
गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ‘यह फैसला बीसीसीआई और सिलेक्टर्स ने मिलकर लिया था। दरअसल, बीसीसीआई ने विराट से अनुरोध किया था कि वह टी20 की कप्तानी न छोडे़ं लेकिन वह राजी नहीं हुए। और सिलेक्टर्स को लगता है कि वाइट बॉल फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग कप्तान होना ठीक नहीं है।’
गांगुली ने आगे कहा, ‘तो, यह फैसला लिया गया कि विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे और रोहित सीमित ओवरों के फॉर्मेट के कप्तान बनेंगे। मैं बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर उनसे बात की है और मुख्य चयनकर्ता ने भी कोहली से बात की है।’
BCCI अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘हमें रोहित शर्मा की कप्तानी की काबिलियत में पूरा भरोसा है। और विराट टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। बीसीसीआई को इस बात का पूरा यकीन है कि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है। हम विराट कोहली का सीमित ओवरों में बतौर कप्तान योगदान के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।’
रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा। यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

Related posts

वाणी जैन मध्यप्रदेश तैराकी टीम में चयनित तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बधाई दी ।

Pradesh Samwad Team

पांचवी T- 20 मास्टर्स कप (वेटरन ) क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का शानदार आगाज माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया

Pradesh Samwad Team

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment