24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सौम्या तिवारी के शानदार दोहरे प्रदर्शन से भोपाल सेमीफाइनल में

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओ के इण्टर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में जबलपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भोपाल संभाग ने जबलपुर संभाग को 125 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ़ द मैच सौम्या तिवारी ने शानदार कप्तानी पारी 52 गेंद में 78 रनों की पारी खेली और 9.1 ओवर में 4 विकेट लिए। भोपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 10 विकेट खोकर सौम्या तिवारी के 78, नैनी सिंह राजपूत के 28, छाया मैहर के 22, सुदिति वशिष्ठ के 17 तथा श्रेया दीक्षित के 16 रनो की मदद से 196 रन बनाए। जबलपुर की और से गेंदबाजी करते हुए मोनू विश्वकर्मा ने 3, मुस्कान बिस्वास और प्रांजलि दुबे ने 2-2 तथा छवि झा ने 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जबलपुर की टीम 39.1 ओवर में 10 विकेट के नुक्सान पर 71 रन ही बना सकी। जिसमें मुस्कान बिस्वास ने सर्वाधिक 20 रन बनाए । उसके अतिरिक्त कोई और बल्लेबाज दोहरा आंकड़ा नहीं छू सका जबकि तीन बल्लेबाज बगैर खाता खोले ही क्रीज से लौट गए। अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कप्तान सौम्या तिवारी ने 9.1 ओवर में 4 मेडन ओवर के साथ 4 विकेट झटक लिए साथ ही सुदिति वशिष्ठ ने 2, श्रेया दीक्षित, मंजू मरकाम व् अंशुलिका सिंह ने 1-1 विकेट लिए। इस जीत के साथ भोपाल सेमीफाइनल में पहुंच गया है जो की 1 अप्रैल को ग्वालियर में खेला जाएगा।

Related posts

वैष्णवी सिंह एवं अचला दुबे के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भोपाल डिविजन ने सागर डिवीजन को पराजित किया

Pradesh Samwad Team

वुमन टी20 चैलेंजर्स में महाराष्ट्र की 23 साल की गेंदबाज का एक्शन देख घूमा फैंस का सिर

Pradesh Samwad Team

‘IPL 2021 में वॉर्नर के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया, ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है वर्ल्ड कप’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment