23 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब-ए टीम ने 2006 ब्वायज को पराजित करते हुए पहली सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरूआत की

आगा क्लब-ए टीम ने 2006 ब्वायज को एकतरफा 60-20 अंकों से पराजित करते हुए पहली सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरूआत की। प्रतियोगिता का आयोजन आगा क्लब हीरोज बैच 1996 द्वारा स्थानीय आगा क्लब बास्केटबाल कोर्ट पर पिपलानी भेल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भेल के महाप्रबंधक श्री रामानाथन द्वारा किया गया। इस अवसर पर खोल और युवा कल्याण विभाग के उप संचालक जोस चाको, मनीष श्रीवास्तव, विश्वामित्र अवार्डी बास्केटबाल कोच श्री मुख्त्यार सिंह, एसएए नकवी, मनोज गायकवाड, विमल साहू व एनआईएस कोच संजय श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्घाटक मुकाबले में आगा क्लब ए टीम ने अच्छे तालमेल के सहारे मध्यांतर तक 42-7 की अग्रता बनाते हुए एकतरफा 60-20 अंकों से जीत दर्ज कर अपना पहला लीग मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम की ओर से शंकर ने 9, अमितोष व राज ने 11-11 अंक बनाए।

Related posts

दूसरी हॉकी इण्डिया जूनियर वूमेन अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : सौरभ की घातक गैन्दबाजी से उड़ान फाइटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

बेहद मजबूत हुआ इंग्लैंड, दो खतरनाक पेसर्स की वापसी, बटलर की खलेगी कमी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment