Pradesh Samwad
खेल

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब की दोनों टीमें फाइनल में

आगा क्लब की पुरूष व महिला टीमों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहली सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन आगा क्लब हीरोज बैच 1996 द्वारा स्थानीय आगा क्लब पिपलानी ए सेक्टर, भेल में किया जा रहा है। पुरूष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में आगा क्लब ए टीम ने तीन क्वार्टर तक पिछडने के पश्चात मप्र पुलिस को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 77-71 अंकों से हराकर फाइनल मंे जगह पक्की की। मप्र पुलिस टीम ने अपनी लय में खेलते हुए पहले क्वार्टर में 20-15 और मध्यांतर तक 35-33 की अग्रता बनाई।
तीसरे क्वार्टर में 23 अंक बनाकर पुलिस के खिलाडियों ने अपनी 58-47 अंक की बढत अर्जित कर मैच पर अपनी पकड मजबूत कर ली थी। अंतिम क्वार्टर मे आगा क्लब के जुझारू खिलाडियों ने प्रेशर डिफेंस के साथ काउंटर अटैक तथा सटीक शूटिंग के सहारे 30 अंक बनाकर इस रोमांचक मुकाबले को 77-71 अंकों से अपने पक्ष में किया। आगा क्लब की ओर से राजन ने 4 थ्री र्पाइंट सहित 26 अंक और पुलिस की ओर से अरूण ने 17 अंक बनाए।
एक अन्य सेमीफालनल में स्वास्तिक ब्वायज ने भेल ब्वायज को 67-47 अंकों से पराजित किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 30-22 अंकों से आगे थी। स्वास्तिक ब्वायज की ओर से हर्ष ने 22 व अथर्व ने 18 अंक बनाए। भेल ब्वायज से प्रतीक ने 22 अंक बनाए।
महिला वर्ग में 4 टीमों के सुपर लीग के पश्चात पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाली भेल भोपाल व आगा क्लब ए टीमों के मध्य खिताबी भिडंत होगी। गोविन्दपुरा विधानसभा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण होगा। समारोह में खेल और युवा कल्याण विभाग के उप संचालक जोस चाको, भेल भोपाल के महाप्रबंधक व आगा क्लब के अध्यक्ष जीएम रामानाथन, विश्वामित्र अवार्डी बास्केटबाल कोच मुख्त्यार सिंह, मप्र बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष मनोज गायकवाड व आगा क्लब के सचिव विमल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें।

Related posts

धवन, अय्यर और गायकवाड़ समेत टीम इंडिया के 7 सदस्यों को हुआ कोरोना

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने लिया क्रिकेट से जुड़ा सबसे बड़ा फैसला, खुश हो जाएगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment