Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

सीलिंग से लटक रहा था ‘बालों से भरा सिर’, सच पता चला तो बुलाई मदद


चीन में हुई यह घटना… : चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची का सिर सीलिंग में अटका देख उसके पेरेंट्स चौंक गए। क्योंकि दृश्य किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। दरअसल, जब उन्हें ‘बालों की एक गेंद’ सीलिंग से लटकती दिखी तो वे घबरा गए। लेकिन चंद सेकेंड्स बाद उन्हें पता चल गया कि वो उनकी बेटी का सिर है, जो सीलिंग में फंस गया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेस्क्यू टीम को कॉल किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
कैसे फंस गया था सिर? : यह घटना साउथवेस्ट चीन के गुइझोउ (Guizhou) प्रांत के पुडिंग काउंटी (Puding county) में स्थित एक घर में हुई। दरअसल, घर की पहली मंजिल में Extraction फैन लगाने के लिए 8 इंच का एक छेद छोड़ा गया था। लेकिन बच्ची को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में उसने छेद में अपना सिर डाल नीचे देखने की कोशिश की! लेकिन जब उसने सिर निकालने की कोशिश की तो उसे एहसास हुआ कि उसका माथा फंस गया है।
तेल की मदद से निकाला गया सिर : बेटी को मुसीबत में फंसा देख पेरेंट्स ने तुरंत फायर फाइटर्स को फोन किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने पहले बच्ची के सिर को नीचे की तरफ से धकेला गया। लेकिन जब बात नहीं उन्होंने कुछ उपकरणों का भी उपयोग किया। हालांकि, जब फायरफाइटर्स ने वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया तो वह सफलतापूर्वक बच्ची को मुसीबत से आजाद करने में कामयाब रहे।
बच्ची को नहीं आई कोई चोट : अंशुन फायर रेस्क्यू में पुडिंग डिवीजन के कमांडर यांग हाओ ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘लड़की लगभग एक घंटे तक छेद में फंसी रही थी। रेस्क्यू टीम को उसे बाहर निकालने में करीब 40 मिनट मशक्कत करनी पड़ी थी। नॉर्मल चेकअप के लिए बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि उसे हादसे में किसी तरह की चोट नहीं आई है।
यहां देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो… : सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो गया है। इस क्लिप को यूट्यूब चैनल KLH43 ने 29 अगस्त को शेयर किया था, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 16 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

Related posts

150 वर्षों बाद दिखा ये विशाल उल्लू, साइज देखकर दिमाग चक्कर खा जाएगा!

Pradesh Samwad Team

सड़क पर मरे जानवरों को खाती है महिला, खुद को बताती है गुफा मानव

Pradesh Samwad Team

हॉट एयर बैलून के ऊपर खड़े होकर 13175 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा शख्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment