24.7 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

संस्कार वैली स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रातीबड़ के खिलाफ पहला सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप का अपना पहला मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार वैली ने 25 ओवर में 150/9 का स्कोर बनाया। प्रारब्ध मिश्रा ने 58 रन, अलीफ हसन ने 32 रन बनाए। डीपीएस के लिए ध्रुव अवस्थी ने 3 विकेट लिए। शिवांश व्यास और मानस भार्गव ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली पब्लिक स्कूल 25 ओवर में 143/9 का स्कोर ही बना सका और 7 रन से मैच हार गया। हर्ष सेठी ने नाबाद 48 रन बनाए। अर्जुन रिचारिया ने 34 रन बनाए। प्रारब्ध मिश्रा ने 3 विकेट लिए। आलीफ हसन ने दो विकेट लिए। प्रारब्ध मिश्रा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।दूसरे मैच में सेंट मोंटफोर्ट स्कूल ने बाल भवन स्कूल को 9 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। बाल भवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 74 रन बनाए। सेंट मोंटफोर्ट ने 8.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषि रायकवार ने नाबाद 27 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच से पहले फेथ क्रिकेट क्लब के निदेशक राघवेंद्र सिंह तोमर ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और इंटर स्कूल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. आज का मैच 1.क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल बनाम दिल्ली पब्लिक स्कूल – येलो ग्राउंड। 2. संस्कार वैली बनाम बाल भवन स्कूल – ब्लू ग्राउंड।

Related posts

नैशनल एंथम पर निकले रोस टेलर की आंखों से आंसू, आखिरी टेस्ट खेल रहे

Pradesh Samwad Team

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मयंक सीनियर्स भोपाल पुलिस को हराकर पहुंची फाइनल में मयंक सीनियर्स से सुशील सिंह ठाकुर की हेट्रिक और अब्दुल अकील का नाबाद शतक *फेथ क्रिकेट क्लब आर सी सी को हराकर पंहुची फाइनल में बी एम सी सी से मुकाबला मंगलवार को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment