Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रमन सिंह को पीछे छोड़ा, बीजेपी में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने नया इतिहास रचा है। सीएम शिवराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऐसे मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए है, जो बतौर मुख्यमंत्री 15 साल 11 दिन इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के डॉ रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो बतौर मुख्यमंत्री 15 साल 10 दिन इस पद पर रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 29 नवंबर 2005 को पहली बार कमान संभाली थी। वे इस पद पर 12 दिसंबर 2018 तक निरंतर रहे।
कांग्रेस ने वर्ष 2018 में बढ़त बनाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को कुर्सी छोड़ने को मजबूर कर दिया। उसके बाद कांग्रेस में घमासान मचा, 22 विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दिया तो कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और फिर शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री बन गए। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले डॉ रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15 साल 10 दिन से आगे निकल गए हैं।
पीएम मोदी गुजरात के लगभग 12 साल रहे सीएम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह के अलावा देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लगभग 12 साल, राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल 10-10 साल मुख्यमंत्री रहे।
शिवराज सिंह का सीएम पद पर रहने के मामले में चौथा नंबर : वर्तमान में देश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन नेताओं पर गौर करें तो उड़ीसा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार और नागालैंड के के एन रियो के बाद शिवराज सिंह चौहान का नाम चौथे नंबर पर आता है। मुख्यमंत्री चौहान लगातार चौथी बार मुख्ममंत्री पद पर है। इससे पहले वे सांसद भी रह चुके हैं।

Related posts

Live‑Dealer on the Move: Un’indagine sui migliori casinò mobile che portano il tavolo da gioco nel tuo palmo

मप्र मंत्रिमंडल ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा आदि के लिए 2141.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी

Pradesh Samwad Team

The Casino Bonus No Deposit Reward Is Weaker Than That Of Cash-In Bonuses. NA region Play & Earn Crown Green Casino

Leave a Comment