Pradesh Samwad
खेल

सिर्फ ट्रोफी ही नहीं अपनी इस बात से दिल भी जीत गए धोनी

सिर्फ ट्रोफी ही नहीं अपनी इस बात से दिल भी जीत गए धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से मात दी। जैसे ही ड्वेन ब्रावो की गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन सिर्फ एक रन बना पाए चेन्नई के खेमे में जीत की लहर दौड़ गई। हालांकि ओवर से पहले ही मैच में सिर्फ औपचारिकता बची थी लेकिन चेन्नई के जीतते ही मैदान में मौजूद उसके फैंस खुशी से झूम उठे।
महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रोफी तो जीती लेकिन इसके बाद अपने बयान से सभी का दिल भी जीत लिया। चेन्नई की टीम जो पिछली बार प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। शुक्रवार को दुबई में केकेआर को हराकर चैंपियन थी। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि जब चेन्नई अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई थी। कोलकाता को हराने के बाद भी धोनी ने असली चैंपियन की तरह विपक्षी टीम की तारीफ की।
धोनी से जब पूछा गया कि पिछली बार आप प्लेऑप में नहीं थे और आज चैंपियन है यह कितना बड़ा बदलाव है तो चेन्नई के कप्तान ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बात करने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के बारे में बात करते हैं। उस टीम ने शानदार वापसी की है।’
कोलकाता की टीम आईपीएल 2021 के यूएई चरण की शुरुआत होने से पहले सातवें स्थान पर थी। लेकिन उसने अपने 8 में से छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। धोनी ने कोलकाता के इस शानदार सफर के लिए टीम को बधाई दी।
धोनी ने कहा, ‘जिन मुश्किल हालात से कोलकाता ने वापसी की वह काबिले तारीफ है। अगर कोई भी टीम आईपीएल जीतने की हकदार थी तो वह केकेआर थी।’
धोनी ने कोलकाता के कोच और टीम सपॉर्ट स्टाफ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह के कोच और सपोर्टिंग स्टाफ ने टीम को तैयारी करवाई उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। ब्रेक ने वाकई कोलकाता को काफी मदद पहुंचाई।’
धोनी ने कहा, ‘इसके बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें, तो हम खिलाड़ियों को बदलते रहे। हमारे पास मैच विनर्स थे जो हर मैच में सामने आते रहे। वे काफी अच्छा खेलते रहे।’

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड को 426 रन का लक्ष्य, साउथ अफ्रीका ने 354/9 पर दूसरी पारी की घोषित

Pradesh Samwad Team

French Open 2022: कैरोलिन-क्रिस्टिना ने दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment