Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
बीएसएनएल की शानदार जीत सोमवार को स्पोर्ट्स एज
और मंगलवार को विजाग लॉजिस्टिक्स को हराया

भोपाल। राजधानी के ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में चल रहे सारांश ट्रॉफी इंटर कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मंगलवार को बीएसएनएल ने विजाग लॉजिस्टिक्स को 55 रन से हरा दिया जबकि सोमवार रात हुए मैच में बीएसएनएल की टीम ने स्पोर्ट्स एज की टीम पर 41 रनों से जीत दर्ज की।
पहले मैच में बीएसएनएल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया बीएसएनएल से उतरी जी सतीश और मोहनीश मिश्रा की ओपनर जोड़ी ने जबरदस्त साझेदारी दिखाई और पहले विकेट के पतन तक स्कोर को 150 रन पर पहुंचा दिया।
बीएसएनएल का पहला विकेट मनीष मिश्रा के रूप में गिरा जिन्होंने 5 छक्के और 10 चौकों की मदद से 45 गेंदों पर 87 रन बनाए। बीएसएनएल के लिए जी सतीश ने 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 44 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली बी एस एन एल की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 204 रन का स्कोर बनाया। विजाग लॉजिस्टिक्स की ओर से शुभम शर्मा ने 34 रन देकर दो विकेट और रियाज फारूकी ने 37 रन देकर दो विकेट लिए। विजाग लॉजिस्टिक्स की पारी की शुरुआत रियाज़ फारूकी और शुभम ने की। विजाग लॉजिस्टिक्स की ओर से रवि ने 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 गेंदों में 35 रन बनाए। बीएसएनएल की ओर से पवन ने 5 रन देकर दो विकेट लिए जबकि जी सतीश और शांतनु ने एक-एक विकेट लिया और विजाग की पारी 6 विकेट पर 149 रन बनाकर सिमट गई बीएसएनएल ने यह मैच 55 रन से जीता। ोहनीश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसके पहले सोमवार रात दूधिया रोशनी में खेले गए लीग मैच में बीएसएनल की टीम ने स्पोर्ट्स एज की टीम को 4 1 रन से हरा दिया। बीएसएनएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। सारांश ट्रॉफी में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया।
इतना ही नहीं बीएसएनएल के जी सतीश ने टूर्नामेंट का पहला शतक ठोकते हुए 61 गेंदों पर 104 रन का शानदार स्कोर बनाया। पूर्व आईपीएल मोहनीश मिश्रा ने 30 गेंदों पर 44 और बृजेश तोमर ने 19 गेंदों पर 24 रन बनाए।
स्पोर्ट्स एज की ओर से रामकुमार पाटोदिया में 24 रन देकर एक विकेट और मोहम्मद अमीदुद्दीन ने 34 रन देकर एक विकेट लिया। बीएसएनएल के 208 रन के स्कोर का पीछा करते हुए स्पोर्टस एज की टीम 19 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्पोर्ट्स एज की ओर से नेगी ने 24 गेंदों पर 38 रन और मोहम्मद अमीदुद्दीन ने 18 गेंदों पर 34 रन बनाए। बीएसएनएल की ओर से बृजेश तोमर ने 32 रन देकर दो विकेट और शांतनु ने 42 रन देकर दो विकेट लिए। बी एस एन एल के जी सतीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

न्यूजीलैंड को 426 रन का लक्ष्य, साउथ अफ्रीका ने 354/9 पर दूसरी पारी की घोषित

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन बोला- हमने कानून बना दिया, प्राइवेट हो या सरकारी, नहीं बख्शेंगे, ब्रिटेन ने रूसी विमान को किया जब्त

Pradesh Samwad Team

पंत-जडेजा का शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन बनाए 338 रन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment