Pradesh Samwad
मनोरंजन

सामंथा ने नाग चैतन्य से अलग होने वाला पोस्ट किया डिलीट, फैंस देख कर हैरान!


साउथ इंडस्ट्री के शानदार कपल्स में से एक सामंथा रुख प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का माना जाता था. लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था. द फैमिली मैन 2 की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चैतन्या संग अलग होने का बात फैंस के आगे रख दी थी. वहीं चैतन्या ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही ऐलान किया था. लेकिन अब फैंस नोटिस कर रहे हैं कि सामंथा का वो पोस्ट जिसमें उन्होंने चैतन्या से अलग होने की बात की थी वह अब एक्ट्रेस ने डिलीट कर दिया है. इसी के साथ ही कयास लगने लगे कि किया सामंथा और नागा दोनों फिर से साथ होने वाले हैं.
सामंथा और नागा फिर होंगे साथ? लग रहे कयास : दोनों सेलेब्स ने अपने अलग होने की खबर अक्तूबर के महीने में 2021 में दी थी. जिसमें उन्होंने तलाक की जानकारी दी थी. वह स्टेटमेंट अब एक्ट्रेस के पेज पर कहीं नहीं है. ऐसे में फैंस के बीच कयास लगने शुरू हो गए हैं कि सामंथा औऱ चैतन्या ने दोबारा साथ आने का प्लान बना लिया है? रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम को क्लीन करने का फैसला लिया है. जिसके तहत उन्होंने इस पोस्ट को भी डिलीट किया. हालांकि खबरों में ये कहा जा रहा है कि अब सामंथा और चैतन्या दोबारा कभी साथ नहीं दिखेंगे.
क्या कर रही हैं इन दिनों सामंथा : सामंथा इन दिनों अपनी लाइफ खुलकर एंजॉय कर रही हैं, एक्ट्रेस छुट्टियां बिताने स्विट्जरलैंड गई हैं. अपने इंस्टाग्राम से उन्होंने अपने वेकेशन से कई रोमांचक तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में सामंथा स्कींग करती दिख रही हैं. इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है- डे 4, मैजिक. फैंस सामंथा के लाइफ स्टाइल को देख कर काफी प्रेरित हो रहे हैं औऱ उन्हें लाइफ को ऐसे जीने के लिए मुबारकबाद भी जदे रहे हैं. सामंथा के इस पोस्ट को अब तक 11 ला्ख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
बताते चलें, हाल ही में सामंथा अल्लू अर्जुन की सुपरहिट साउथ फिल्म पुष्पा : द राइज के एक आइटम नंबर में नजर आईं, इस गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया है. गाने में अल्लू अर्जुन औऱ सामंथा की कैमेस्ट्री काफी हॉट लग रही है.

Related posts

‘अंतिम’ की रिलीज के बाद गांधी आश्रम पहुंचे सलमान खान, भाईजान ने काता बापू का चरखा

Pradesh Samwad Team

सलमान ने की शालीन की ऐसी-तैसी, बोले- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो

Pradesh Samwad Team

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं : जॉनी डेप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment