Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘साधु-संत फिल्म नहीं देखते लेकिन अब स्क्रिप्ट पढ़ेंगे, तभी मिलेगी शूटिंग की इजाजत’- आश्रम-3 पर मचे बवाल के बीच साध्वी प्रज्ञा की चेतावनी


भोपाल में आश्रम-3 की शूटिंग पर मचा बवाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा इसको लेकर मैदान में उतर आई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने चेतावनी दी है कि भारत में रहना है तो सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा। उन्होंने एक अलग विभाग बनाने की बात भी कही है जो फिल्म के बनने से पहले उसकी स्क्रिप्ट पढ़ेगा। विभाग की इजाजत के बिना फिल्म नहीं बनाने दी जाएगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 (Ashram-3 Web Series) की शूटिंग के विरोध को लेकर स्थानीय बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur News) आक्रामक हो गई हैं। सोमवार को उन्होंने सीधे कह दिया कि भारत में रहकर सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि साधु-संत फिल्में नहीं देखते, लेकिन अब इसके लिए अलग से विभाग बनाया जाएगा। अब कोई भी फिल्म बनने से पहले यह विभाग उसकी स्क्रिप्ट पढ़ेगा, उसके बाद ही फिल्म बनाने की अनुमति दी जाएगी।
साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) ने कहा है कि वे इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी चिट्ठी लिखेंगी। वे सीएम से पूछेंगी कि फिल्म की शूटिंग (Ashram-3 Shooting in Bhopal) की अनुमति कैसे दी गई। क्या इसके पहले इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी गई थी।
फिल्म पर मचे बवाल से गुस्साई सांसद (Sadhvi Pragya on Ashram-3) ने चेतावनी देते हुए कहा हिंदू सनातन धर्म की व्यवस्थाओं और धर्म को बदनाम करने की इस तरह की कोशिशों की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो वे उसके खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करेंगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी उन्होंने दी।
सांसद साध्वी प्रज्ञा भारत भक्ति अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। सोमवार को अखिल भारतीय संत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वेब सीरीज के खिलाफ उन्हें ज्ञापन दिया और शूटिंग रुकवाने की अपील की। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उनका अखाड़ा अब एक विभाग बनाएगा।
उन्होंने कहा कि साधु-संत फिल्में नहीं देखते, लेकिन विभाग इस तरह के सभी फिल्म और वेब सीरीज को पहले देखेगा। कंटेंट में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जाएगा। धर्म को गलत तरीके से पेश करने वाले सीन, फोटो या वीडियो को हटाने के बाद ही फिल्म के रिलीज की इजाजत दी जाएगी।
रविवार को भोपाल में आश्रम-3 की शूटिंग (Ashram-3 Shooting in Bhopal) के दौरान बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और शूटिंग में लगे कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैनिटी वैन समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। इसमें कई कर्मचारियों को चोटें भी आई थीं। इसके बाद से इस तरह की फिल्म और वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
सोमवार को एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही वेब सीरीज का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं। गृह मंत्री ने कहा कि वेब सीरीज के नाम पर लंबे समय से जानबूझकर हिंदू धर्म को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। बहुसंख्यक समाज की भावना को देखते हुए प्रकाश झा को आश्रम वेब सीरीज का नाम बदलने पर विचार करना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम तोड़फोड़ को गलत मानते हैं। उस पर कार्रवाई भी हो रही है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मगर मैं सवाल करता हूं कि आश्रम नाम क्यों रखा गया है।

Related posts

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपती जे.एन.चौकसे का शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Comment les certifications RNG garantissent l’équité : le guide du débutant avec focus sur les bonus

Étudiants : comment profiter des gros jackpots sans exploser son budget ?

Leave a Comment