Pradesh Samwad
ज़रा हटके

सस्ती सी कोल्ड ड्रिंक के चक्कर में बुरा फंसा बंदा, अब भरेगा ₹36 लाख का जुर्माना


अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक शख्स को कोल्ड ड्रिंक के पूरे पैसे ना चुकाने के कारण तगड़ी सजा हुई है। शख्स पर 50,000 डॉलर, यानी करीब 36 लाख रुपये का जुर्माना लगा है और उसे जेल भी होने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला? : 38 वर्षीय जोसेफ सोबोलवेस्की एक स्टोर में ठहरे थे। यहां एक कंपनी की कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर डिस्काउंट था। 3 डॉलर में कुछ बोतलें मिल रही थी। उन्होंने काउंटर पर 2 डॉलर दिए और एक बोतल लेकर चले गए। उन्हें नहीं पता था कि यह एक प्रमोशन का हिस्सा है, यह तब मिलेगा जब आपने दो बोतलें ली हों। जिसका मतलब ये हुआ कि एक बोतल 2.29 डॉलर की थी, ना कि 1.50 डॉलर की।
कैशियर महिला उनके पीछे भागी : जैसे ही कैशियर को पता चला कि जोसेफ 43 सेंट कम देकर गए हैं, तो वो उनके पीछे भागी। जोसेफ ने उन्हें कथिततौर पर उससे कहा कि उन्होंने पूरे पैसे दिए हैं और वो कार लेकर चले गए।
पुलिस को कर दिया फोन : महिला ने इस बात को लेकर पुलिस को फोन कर दिया। पेन्सिलवेनिया स्टेट पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जेल में डाला गया और 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। फिलहाल इस बात की उम्मीद है कि उन्हें 7 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
पहले भी कर चुके हैं चोरी : चोरी के इल्जाम में जोसेफ तीसरी बार धरे गए हैं। 10 वर्ष पहले उन्होंने अपनी कार में गैस भरा था और बिना भुगतान किए वो फरार हो गए थे। साल 2011 मेमें उन्होंने जूतों के कुछ जोड़े चुराए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी वो 7 साल जेल में काट चुके हैं। उनपर बार-बार जुर्म करने के कारण इतना ज्यादा जुर्माना लगाया गया है।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

डॉग के लिए हुई लड़ाई, एक महिला ने दूसरी महिला को काटा, देखते रह गए कुत्ते

Pradesh Samwad Team

आपने देखी अंतरिक्ष का ‘सीना चीरती तलवार’ की तस्वीर? NASA के Hubble Telescope ने कैद किया खास पल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment