25 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

सरोगेट ऐडवर्टाइजिंग का हवाला देते हुए बिग बी ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद किया अलग, फीस भी लौटाई


महानायक अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले एक पान मसाला एड करने के चलते खूब ट्रोल हुए थे। इस ट्रोलिंग के बाद बिग बी ने इस मामले में अमिताभ बच्चन ने एक्शन ले लिया। उन्होंने इस एड से अपना नाम वापस ले लिया है।अमिताभ बच्चन ने यह कदम तब उठाया है जबकि नेशनल एंटी-टबैको ऑर्गनाइजेशन ने उनसे आग्रह किया था कि वह ऐसे विज्ञापन से खुद दूरी बना लें।
ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को तंबाकू का आदि बनाते हैं इसलिए अमिताभ को इसका विज्ञापन नहीं करना चाहिए। उन्होंने पान मसाला ब्रैंड से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि पान मसाले का विज्ञापन सोरोगेट ऐडवर्टाइजिंग (सिगरेट, शराब और ऐसे प्रोडक्‍ट्स के विज्ञापन, जिन पर बैन है या एक उम्र तक निषेध है) के अंतर्गत आता है।
ऑफिशल स्टेटमेंट में अमिताभ बच्चन ने खुद को पान मसाला ब्रैंड से अलग कर लिया है। इसमें कहा गया है-‘कुछ दिनों पहले कमला पसंद का एक विज्ञापन प्रसारित हुआ था। मिस्टर बच्चन ने ब्रैंड से संपर्क करके पिछले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। उन्हें नहीं पता था कि यह सोरोगेट ऐडवर्टाइजिंग के अंतर्गत आता है। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर प्रमोशन के लिए मिली रकम लौटा दी है।’
गौरतबल है कि पिछले महीने जब एक फैन ने सोशल मीडिया अमिताभ के पान मसाला के ऐड पर सवाल उठाया था तो उन्होंने कहा- ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है लेकिन हमारे इंडस्ट्री में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी। मान्यवर टटपूंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता और न ही हमारी इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है। आदर सहित नमस्कार करता हूं।’

Related posts

ब्लैक पैंटसूट में रीटा ओरा ने ढाया कहर, रेड लिपस्टिक और कर्ली हेयर्स में लाजवाब दिखीं एक्ट्रेस

Pradesh Samwad Team

अभिनेत्री एम्बर हर्ड के साथ एलन मस्क के संबंधों के बारे में किया गया खुलासा

Pradesh Samwad Team

जेनिफर लोपेज ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सीढ़ियों पर बैठ एक्ट्रेस ने कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment