Pradesh Samwad
देश विदेश

समुद्र से जापान और दक्षिण कोरिया को किम की ‘चेतावनी’, उत्तर कोरिया ने सबमरीन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल


उत्तर कोरिया ने नई तरह की मिसाइल SLBM (submarine-launched ballistic missile) के परीक्षण की पुष्टि की है। एक दिन पहले साउथ कोरिया ने इसकी जानकारी दी थी। सरकारी मीडिया ने इसे ‘नई तरह की मिसाइल’ कहा है और परीक्षण की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। रिपोर्ट में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन का नाम शामिल नहीं है जो इस बात का संकेत है कि परीक्षण के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं थे।
सरकारी न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने कहा कि नई मिसाइल में एडवांस कंट्रोल गाइडेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस मिसाइल उसी सबमरीन से दागी गई जिसका इस्तेमाल उत्तर कोरिया ने पांच साल पहले पहली SLBM के परीक्षण के लिए किया था। यह परीक्षण सिंपो शहर के पास किया गया। यह परीक्षण उत्तर कोरिया ने तब किया है जब संयुक्त राष्ट्र ने उस पर मिसाइल परीक्षण के लिए प्रतिबंधित कर रखा है।
अमेरिका और साउथ कोरिया पर लगाए आरोप : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका और ब्रिटेन के अनुरोध पर बुधवार को उत्तर कोरिया पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। किम जोंग उन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हनोई शिखर सम्मेलन के बाद 2019 में परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात बिगड़ने के बाद से प्योंगयांग ने धीरे-धीरे अपने हथियार बढ़ाए हैं। किम जोंग उन ने अमेरिका और साउथ कोरिया पर उत्तर कोरिया के खिलाफ ‘शत्रुतापूर्ण नीति’ के आरोप लगाए हैं। साथ ही देश के ‘हथियारों’ को आत्म सुरक्षा का नाम दिया है।
दो साल से रुकी परमाणु वार्ता : अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता दो साल से अधिक समय से रुकी हुई है। उत्तर कोरिया ने कई महीनों बाद सितंबर में अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया। उसने दक्षिण कोरिया को सशर्त शांति वार्ता का प्रस्ताव भी दिया था। कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के लिए विशेष दूत सुंग किम का, प्योंगयांग के साथ वार्ता बहाल करने की संभावनाओं पर, सियोल में अमेरिका के सहयोगियों के साथ वार्ता करने का कार्यक्रम है।

Related posts

तालिबान का शक्ति प्रदर्शन ! उड़ाए हेलीकॉप्टर

Pradesh Samwad Team

माफी मांगने और दया याचिका में फर्क है, ओवैसी के बयान पर संघ का पलटवार

Pradesh Samwad Team

उइगरों के मानवाधिकार हनन पर अमेरिका सख्त, चीन के खिलाफ नये प्रतिबंधों का ऐलान किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment