38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

सन्न रह गए गोताखोर जब समुद्र में दिखा ‘एलियन’! बिना आंख, कान और मुंह वाली अजीबोगरीब बनावट


तमाम वैज्ञानिक खोज और तकनीकों के बावजूद अभी भी हम समुद्र के नीचे की दुनिया के बारे में बेहद कम जानते हैं। अभी भी ऐसे कई समुद्री जीव हैं जो इंसानों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। ऐसे ही एक जीव को मिस्र में देखा गया जिसके न ही आंखें थीं, न कान और न ही मुंह। ट्यूब जैसे दिखने वाले इस जीव को देखकर गोताखोर हैरान हो गए। कुछ लोगों ने इसे ‘एलियन’ बताया लेकिन यह भी सच है कि एलियन को भी किसी ने नहीं देखा है।
इस जीव को अपनी आंखों से देखने वालों में जर्मनी के हीडलबर्ग के लुकास ओस्टरटैग भी शामिल हैं। उन्होंने इसे मिस्र के समुद्री तट से दूर सत्या रीफ पर देखा। उन्होंने कहा कि इसका आकार एक लंबी चौकोर पाइप की तरह था जिसका सिरा नुकीला था। मैंने इससे पहले इस तरह की कोई चीज पहले कभी नहीं देखी। ओस्टरटैग ने कहा कि यह बहुत अजीब जीव था और इसके बारे में कोई नहीं जानता। अनुमान है कि यह पॉलीप या अन्य कोई जीव है।
अन्य समूह ने किया पहचान का खुलासा : कुछ लोग इसे समुद्री कीड़ा तो कुछ इसे पौधा बता रहे हैं। लोगों ने इसकी तरह दिखने वाला जीव पहले कभी नहीं देखा। एक समूह इसे जेलिफिश भी बता रहा है। जीव को देखने वाले ओस्टरटैग ने इसकी फोटो शेयर की हैं। जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी असमंजस में पड़ गए और अनुमान लगाने लगे कि आखिर यह क्या हो सकता है? जीव को देखने वाले एक अन्य समूह के मुताबिक इसे थिसानोस्टोमा लॉरिफ़ेरम कहा जाता है जो मूलतः जेलिफिश परिवार से संबंध रखता है।
खुला रहस्यमय जीव का राज : पानी के भीतर गोताखोरों के कई समूहों ने इसे देखा जिन्होंने इसकी तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाए, जिनके आधार पर इसकी पहचान हो पाई। ओस्टरटैग ने बताया कि जिस जीव को हमने देखा वह दरअसल जेलिफिश का सिर्फ बचा हुआ हाथ था। जिसे संभवतः किसी समुद्री जीव ने अपना शिकार बना लिया था। उसके शरीर का बचा हुआ हिस्सा पानी में तैर रहा था।

Related posts

स्कूबा डाइवर को ‘गर्लफ्रेंड’ समझते रहे जहरीले सांप, प्रजनन के मौसम में आया इतना प्यार कि 13 बार किया पीछा!

Pradesh Samwad Team

हमारी आकाशगंगा की ओर तेजी से आ रहा ‘सितारा’, सुपरनोवा से निकला?

Pradesh Samwad Team

रात को पुलिस स्टेशन के बाहर आए 5 भालू, सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई सारी हरकत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment