Pradesh Samwad
मनोरंजन

शाहरुख खान को झटके पर झटका, OTT वालों ने नहीं उठाया कॉल तो नीचे फेंका फोन!


इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक ऐडवर्टाइजमेंट काफी चर्चा में हैं। यह ऐड डिज्नी प्लस हॉटस्टार का है जिसमें ऐक्‍टर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खुद के डेब्यू के लिए ऐक्‍टर राजेश जैस से मजेदार चर्चा करते रहते हैं।
बॉलिवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे वक्‍त से एक अदद हिट की तलाश में हैं। उनके साथ के तमाम ऐक्‍टर्स ओटीटी पर अपना डेब्‍यू कर चुके हैं लेकिन इस प्‍लैटफॉर्म पर ऐक्‍टर के तौर पर उनकी कोई फिल्‍म नहीं आई है। फैंस चाह रहे हैं कि किंग खान जल्‍द ही ओटीटी पर एंट्री करें।
इन दिनों शाहरुख का एक ऐडवर्टाइजमेंट काफी चर्चा में हैं। यह ऐड डिज्नी प्लस हॉटस्टार का है जिसमें ऐक्‍टर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खुद के डेब्यू के लिए ऐक्‍टर राजेश जैस से मजेदार चर्चा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले यह ऐड रिलीज किया गया था और अब उसी कड़ी में नया ऐड भी आउट हो गया है।
घर के नीचे नजर आए फैंस : नए ऐड में शाहरुख अपने घर की बालकनी से फोन नीचे फेंक देते हैं। इस मजेदार ऐड को हॉटस्टार ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें शाहरुख के फैंस उनके नाम का बैनर लिए भी दिखाई दे रहे हैं।
शाहरुख खान का नहीं उठाया जा रहा फोन? : फैंस के इस सम्मान को देखते हुए ‘बॉलिवुड के बादशाह’ वेव करते हैं और राजेश से पूछते हैं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार से कॉल आया? यह सुनकर राजेश कहते हैं कि नहीं आया। फिर शाहरुख कहते हैं कि तूने कॉल किया था? इस पर राजेश कहते हैं कि किया था, उठाया नहीं। मतलब वे बिजी हैं आईपीएल में, 20-20 वर्ल्ड कप और नई फिल्‍मों में। इसके बाद राजेश अपने फोन को देखते हुए कहते हैं कि सर, उनका मेसेज आ गया है।’
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो : इसके बाद शाहरुख पूछते हैं कि क्या बोल रहे हैं मूवी या शो? इस पर जैस की बात सुनकर शाहरुख उनका फोन बालकनी से फेंक देते हैं। अब इंटरनेट पर यह प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं।
अब ‘पठान’ में दिखेंगे शाहरुख खान : बता दें, शाहरुख आखिरी बार लीड ऐक्‍टर के तौर पर 2018 में आई फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे ऐक्‍ट्रेसेस दिखी थीं। हालांकि, यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब वह सिद्धार्थ आनंद की ऐक्‍शन फिल्‍म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे।

Related posts

अनिल कपूर ने उसैन बोल्ट के साथ जर्मनी में की पार्टी

Pradesh Samwad Team

प्रशासन ने प्रभात चौराहा पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए

Pradesh Samwad Team

Abhishek Bachchan ने बताया कैसा था जेल में Dasvi की शूटिंग करना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment