Pradesh Samwad
खेल

शाकिब अल हसन बंग्लादेश के नए टेस्ट कप्तान बने

बंग्लादेश के शीर्ष ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन को मोमिनुल हक के इस्तीफे के एक दिन बाद गुरुवार को टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया गया। लिटन दास को बंग्लादेश टेस्ट टीम का उपकप्तान चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि 2019 में आईसीसी की भ्रष्टाचार-विरोधी संहिता का उल्लंघन करने के आरोप स्वीकारने के बाद पूर्व कप्तान शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगा था, जिसके नतीजे में मोमिनुल को कप्तान चुना गया था। अपनी कप्तानी में मोमिनुल ने टीम को तीन टेस्ट मैच जिताए, जिसमें न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत भी शामिल है।
इसके अलावा उनकी कप्तानी में बंग्लादेश 17 में से 12 टेस्ट हारी, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। शाकिब इससे पहले दो बार टेस्ट कप्तान रह चुके हैं। सबसे पहले 2009 के वेस्टइंडीज दौरे पर मशरफे मुर्तजा के चोटिल होने के बाद उन्हें कप्तान चुना गया था। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने मुश्फिकुर रहीम की जगह लेते हुए कप्तानी संभाली थी।

Related posts

वानिंदु हसारंगा और निसांका के अर्धशतक, श्रीलंका 70 रन से जीतकर सुपर 12 में पहुंचा

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment